Dhanbad में भीषण सड़क हादसा, स्‍कॉर्पियो की टक्‍कर में स्‍कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत; दो गिरफ्तार

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Dhanbad News : बिरसा मुंडा पार्क 8 लाइन के पास सोमवार दोपहर 12:00 बजे अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 100 मीटर तक

4 1 46
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Dhanbad News : बिरसा मुंडा पार्क 8 लाइन के पास सोमवार दोपहर 12:00 बजे अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 100 मीटर तक स्कूटी घसीटती रही।

loksabha election banner

पकड़े गए स्‍कॉर्पियो सवार दोनों आरोपित

इसमें डीनोबली भूली की कक्षा नौवीं की छात्रा जिया सोरोन होरो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। बड़ी बहन का नाम अभी पता नहीं चला है। इधर स्काॅर्पियो सवार प्रदीप मंडल और राजू मंडल को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

मौके पर धनबाद थाना की पुलिस पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोड के बगल के एक दुकान में हिरासत में रखा है। बाहर पब्लिक की भारी भीड़ हो गई है सभी आक्रोशित है।

तीसरी लेन से डिवाइडर फंड कर अनियंत्रित हुआ स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्काॅर्पियो चालक मेमको के मोड़ से विनोद बिहारी चौक आ रहे थे। स्कॉर्पियो काफी तेज गति से चल रहा था। तभी स्कार्पियो दो लेन का डिवाइड फंड कर तीसरी लेन में आ गया, सामने स्कूटी चालक दोनों बहनें आ गईं, स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना स्तर पर दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्काॅर्पियो चालक प्रदीप मंडल और राजू मंडल आंशिक रूप से जख्मी हो गए। उनके स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया। स्कॉर्पियो पलट गया। फिलहाल मामले की छानबीन हो रही है। काफी संख्या में स्कूल के लोग भी आए हैं। दोनों और सड़क भारी तरीके से जाम हो गया है।

ये भी पढ़ें:

Bokaro News : मामा की शादी में गई 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, झाड़ी में मिला शव

Bokaro SAIL : सेलकर्मियों के नाइट अलाउंस में होगा इजाफा, इतने रुपये बढ़ाने पर अब जल्‍द लिया जाएगा फैसला

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: शिबू सोरेन को क्यों कहा जाता करिश्माई नेता? दिशोम गुरु की मिली उपाधि; संघर्ष से सियासत तक पहुंचे

प्रायः ऐसा कम ही होता है कि आम लोग अपने प्रतिनिधि में ईश्वर की छवि देखते हों। जीते जी किंवदंती बन चुके झारखंड के सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन की लोकप्रियता कुछ ऐसी ही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now